मुंबई में तेजी से बनती इमारतें ना सिर्फ शहर से आसमान छीन रही है बल्कि सांस लेने वाली हवा को भी प्रदूषित कर रही है. नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि नीरी की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माणाधीन इमारतें मुंबई में होने वाले प्रदूषण में 38 फीसदी का इजाफा कर रही है. नतीजतन मुंबई में अस्थमा लंग कैंसर और सांस की बीमारियां लोगो को अपनी चपेट में ले रही है.