अमेरिका-ईरान की बातचीत फेल होने के बाद पूरे मध्य पूर्व में संकट के बादल गहरा गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप होर्मुज में चक्का जाम का ऐलान कर चुके हैं. अमेरिका के इस कदम से ईरान के तेवर और भी तीखे और तल्ख हो गए हैं. मिडिल ईस्ट में फिर भीषण युद्ध की स्थिति बन रही है. दोनों पक्षों की तैयारियों के बीच एक गुत्थी अभी भी उलझी हुई है.