12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के दौरे पर आए थे. विधानसभा के सौ साल के मौके पर उनका ये दौरा बेहद छोटा था. मगर इस दौरे में गड़बड़ी फैलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश रची जा रही थी. ये खुलासा पटना पुलिस ने किया है, जिसने पीएम मोदी के दौरे से महज एक दिन पहले यानी 11 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस की छापेमारी में ये दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. इनमें से एक झारखंड पुलिस का रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद जलालुद्दीन है, तो दूसरा अतहर परवेज जो पटना में 2013 में हुए बम धमाके के आरोपी का सगा भाई है. देखें लंच ब्रेक.
On July 12, PM Narendra Modi was in Patna, on the occasion of the centenary of the assembly. Although his visit was very short, a big terrorist conspiracy was being hatched to spread disturbances. Patna Police have busted a suspected terrorist module in Patna, Bihar. Watch lunch break.