इजरायली रक्षा बल (IDF) ने हिज़्बुल्लाह चीफ के निजी सचिव को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. इजरायल के इस हमले से युद्धविराम खतरे में पड़ गया है. दूसरी तरफ ईरान ने वैश्विक तेल व्यापार की लाइफलाइन माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया टोल नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत तेल टैंकरों से प्रति बैरल करीब 1 डॉलर शुल्क लिया जा सकता है और भुगतान बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी में करना होगा. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नियंत्रण में इस व्यवस्था के तहत जहाजों को पहले से अनुमति और भुगतान सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा उन्हें रोका भी जा सकता है.