गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. लेकिन, लगता है कि विचारों के इस समुद्र मंथन से सत्ता का अमृत कलश पाने की ख्वाहिश रखने वाली बीजेपी कलह का विष पीकर काम चला रही है. नमो राग में डूबती बीजेपी बस इसी उधेड़बुन में फंस गई है कि कैसे नरेंद्र मोदी को सौंपी जाए कमान.