चंद घंटे की बारिश ने दिल्ली को बेहाल कर दिया. बारिश के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो डराने वाली और शर्मिंदा करने वाली हैं क्योंकि ये देश की राजधानी का हाल है. बारिश भी 3 घंटे बाद रुक गई, लेकिन इतनी देर में ही आम से खास हर कोई जलभराव और जाम से कराह उठा.