scorecardresearch
 
Advertisement

हल्ला बोल: होर्मुज पर ट्रंप की धमकी, क्या अब और भीषण होगा युद्ध?

हल्ला बोल: होर्मुज पर ट्रंप की धमकी, क्या अब और भीषण होगा युद्ध?

भारत के समय से सिर्फ डेढ़ घंटे बाकी हैं जब होर्मुज पर राष्ट्रपति ट्रंप की नई धमकी की डेडलाइन पूरी हो रही है. इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद ट्रंप ने होर्मुज नहीं खुलने पर सभी के लिए Blockade की धमकी दी है, जो भारतीय समय से साढ़े 7 बजे पूरी हो रही है. कहने को तो पाकिस्तान ने 2 हफ्तों का सीजफायर कराकर बातचीत करायी, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच रत्ती भर भी विश्वास नहीं पैदा हुआ. सवाल है कि अगर ट्रंप होर्मुज की नाकेबंदी कर देंगे तो क्या पूरी दुनिया इस युद्ध में उतरने को मजबूर होगी? आखिर ईरान और ट्रंप की ये जिद दुनिया के लिए कितनी मुसीबतें लाने वाली है? राष्ट्रपति ट्रंप तो पोपलियो को भी आड़े हाथों ले रहे हैं, लेकिन पोपलियो का कहना है कि युद्ध रोकने के अपने संदेश पर वो कायम हैं. लेकिन ट्रंप मानो आउट ऑफ कंट्रोल हैं. उन्होंने अपनी एक AI इमेज पोस्ट की है, जिसमें वो ईसा मसीह जैसा दिख रहे हैं. क्या ट्रंप को अब किसी बात का खौफ नहीं? क्या होर्मुज के नाम पर अमेरिका और ईरान विश्वयुद्ध का पेट्रोल छिड़क रहे हैं?

Advertisement
Advertisement