scorecardresearch
 
Advertisement

हल्ला बोल: BJP के पूरा जोर लगाने के बावजूद ममता अपना किला बचाने में कामयाब होंगी?

हल्ला बोल: BJP के पूरा जोर लगाने के बावजूद ममता अपना किला बचाने में कामयाब होंगी?

हावड़ा की धरती से हल्ला बोल के इस स्पेशल चुनाव एडिशन में आपका स्वागत है. आज बंगाल ने तेवर दिखा दिया. पहले चरण की वोटिंग में जबरदस्त वोटिंग हुई. हालांकि कई जगहों पर हिंसा भी हुई है. लेकिन मुर्शिदाबाद, आसनसोल, उत्तरी दिनाजपुर और कूच बिहार जैसी जगहों पर हिंसा के बावजूद सुबह से वोटर मतदान केंद्रों पर आए. SIR प्रक्रिया में राज्य में तकरीबन 90 लाख नामों के कट जाने के बावजूद वोटिंग के इस उत्साह को समझने कोशिशें हो रही हैं. क्या ये बदलाव का वोट है, या ममता सरकार को बनाए रखने का वोट है? प्रधानमंत्री ने आज 4 मई को TMC के कथित सिंडिकेट राज और महाजंगलराज की एक्सपाइरी डेट कहा है. जबकि शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बंगाल में आज हिंदू रो रहा है. उधर राहुल गांधी ने ममता पर बंगाल को पोलराइज करके बीजेपी को पांव पसारने का मौका देने का आरोप लगाया.

Advertisement
Advertisement