इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच लेबनान में जारी संघर्ष ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम को संकट में डाल दिया है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित सीजफायर के बावजूद इजरायल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक जारी रखी, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले किए और होर्मुज स्ट्रेट पर दबाव बढ़ा दिया. इस बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से शांति वार्ता की कोशिशें जारी हैं, लेकिन सीजफायर की शर्तों को लेकर अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.