scorecardresearch
 
Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट के बीच विदेश मंत्री-पीएम मोदी के बीच अहम बैठक

मिडिल ईस्ट संकट के बीच विदेश मंत्री-पीएम मोदी के बीच अहम बैठक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में कूटनीतिक और आर्थिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मौजूदा हालात पर चर्चा की. इसी बीच सरकार ने उर्वरक और औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए अमोनियम नाइट्रेट समेत कई रसायनों पर कस्टम ड्यूटी माफ कर दी है. 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू इस फैसले के तहत करीब 40 पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और उत्पादों के आयात पर भी शुल्क शून्य कर दिया गया है, जिससे उत्पादन लागत कम होने और आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद है.

Advertisement
Advertisement