scorecardresearch
 
Advertisement

कोरोना से जंग जारी, देखें, लॉकडाउन के दूसरे दिन लोगों को क्या हुई परेशानी

कोरोना से जंग जारी, देखें, लॉकडाउन के दूसरे दिन लोगों को क्या हुई परेशानी

दिल्ली में कोरोना के मामले 36 तक जा पहुंचे हैं. लॉकडाउन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि जरूरी सामान जैसे दूध, फल, सब्जी, दवा की दुकानों 24 घंटे खुली रहेंगी. हालांकि लॉकडाउन का असर सब्जियों और फलों के दामों पर पड़ा है. जिनमें करीब 30 फीसदी का उछाल आया है. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में संपूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन भी ज्यादातर इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा. दिल्ली से लेकर एनसीआर तक सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही दिखे. लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान आसानी से मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कई ऐलान किए हैं. देशतक में देखें कैसा रहा लॉकडाउन का दूसरा दिन.

Advertisement
Advertisement