देश के नौनिहालों की तकदीर के साथ हो रहा खिलवाड़ कब तक चलेगा और इसका जिम्मेदार कौन है. क्योंकि देश की करीब 1 करोड़ की आबादी यानी करीब 22 लाख बच्चों के परिवार के लोग आज की एक खबर से सदमे में हैं. और खबर है कि 9 दिन पहले 3 मई को जो देश के 552 शहरों में नीट की जो परीक्षा हुई थी वो रद्द हो गई है.