scorecardresearch
 
Advertisement

मिडिल ईस्ट में 24 घंटे में 100 धमाके, क्या बस नाम का रह गया सीजफायर ? देखें दंगल

मिडिल ईस्ट में 24 घंटे में 100 धमाके, क्या बस नाम का रह गया सीजफायर ? देखें दंगल

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जहां ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तान की पहल पर हुए इस युद्धविराम के बावजूद 24 घंटे के भीतर करीब 100 धमाकों में 250 लोगों की मौत की खबर है. इस बीच इजरायल ने लेबनान में बड़े हमले करते हुए हिज़्बुल्लाह के शीर्ष नेता नईम कासिम को मार गिराने का दावा किया है, जबकि ईरान के कुद्स फोर्स कमांडर इस्माइल कानी ने इसका कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है. उधर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने आरोप लगाया कि सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन हुआ है, जिसमें लेबनान पर हमले और ड्रोन घुसपैठ शामिल हैं. वहीं इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त पूरी न होने से हालात और उलझते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement