scorecardresearch
 
Advertisement

क्या बंगाल में बंपर मतदान SIR पर वोटर्स का रिएक्शन है? देखें दंगल

क्या बंगाल में बंपर मतदान SIR पर वोटर्स का रिएक्शन है? देखें दंगल

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बंगाल ने बंपर वोटिंग की है. दोपहर 3 बजे तक 78.77% से अधिक मतदान हो चुका था. द दिनापुर, प. मेदिनीपुर, झारग्राम जैसे जिलों में 81 फीसदी से ऊपर वोटिंग हुई है. वोटिंग शाम 6 बजे तक होने वाली है. ऐसे में बंपर मतदान की उम्मीद है. इस बंपर मतदान के क्या रुझान हैं, इस पर आगे बातें करेंगे. लेकिन इस बार बंगाल के चुनाव में दो तीन चीजें गौर करने वाली हैं. क्योंकि एक तो एसआईआर के बाद ये चुनाव हो रहे हैं, जिसमें वोटर्स का रुझान उन इलाकों में ज्यादा दिखा है जहां ज्यादा नाम कटे हैं. दूसरे जहां टीएमसी 2021 में जीती थी, उन इलाकों में भी बंपर वोटिंग हुई है. ज्यादा वोटर घरों से निकले हैं. महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद नजर आ रही है. मतदाताओं ने इस बार सुरक्षा के सख्त इंतजामों की बात कही है. फिर भी कुछ झड़पों की खबरें आई हैं. कल शाम मुर्शिदाबाद में एक बम धमाके के अलावा कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. मारपीट झड़प लाठीचार्ज जैसी घटनाओं के बीच इस बार पुराने चुनावों के मुकाबले काफी शांतिपूर्ण मतदान रहा है. लेकिन मतदान के बीच बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी को आखिर सनातन खत्म हो जाएगा वाला बयान क्यों देना पड़ा ये भी चर्चा का मुद्दा हो सकता है. तो बंगाल की वोटिंग को लेकर दंगल में तमाम सवालों पर चर्चा करेंगे.

Advertisement
Advertisement