scorecardresearch
 
Advertisement

ममता का साथ देती रही बंगाल की महिला वोटर्स पर BJP का जादू चल पाएगा? देखें दंगल

ममता का साथ देती रही बंगाल की महिला वोटर्स पर BJP का जादू चल पाएगा? देखें दंगल

आज का दंगल बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव पर है. कल बंगाल में 3 करोड़ 21 लाख से अधिक मतदाता ये तय करेंगे कि 4 मई को बंगाल की सत्ता बीजेपी के हाथ लगेगी या ममता बनर्जी ही काबिज रहेंगी. कल बंगाल की 142 सीटों पर चुनाव है. पहले चरण में धुआंधार वोटिंग के बाद तमाम राजनीतिक अनुमान लगाये जा रहे हैं. ज्यादा मतदान से किसे नफा है किसे नुकसान ये नतीजे ही तय करेंगे लेकिन अगर बीजेपी के दावे के मुताबिक अगर बंगाल के मतदाताओं के रुझान में 5-10 फीसदी का भी swing आता है तो बंगाल की सत्ता और दो दलों की तकदीर बदल सकती है. कैसे ये swing किसी के लिए वरदान तो किसी के लिए नुकसान साबित हो सकता है. आंकड़ों और अनुमानों के मुताबिक इसी बात पर आज चर्चा करेंगे.

Advertisement
Advertisement