scorecardresearch
 
Advertisement

क्या बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार या ममता लगाएगी जीत का चौका? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

क्या बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार या ममता लगाएगी जीत का चौका? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

एग्जिट पोल से निकली आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. यहां तक कि उसकी सीटें 200 पार भी जा सकती हैं. ये दावा Today's Chankya के एग्जिट पोल में किया गया है. 29 अप्रैल को चुनाव खत्म होने के बाद से सिर्फ एक ही सवाल हर गली, हर नुक्कड़ और हर चौपाल पर गूंज रहा है कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी फिर से सरकार बनाएंगी या बीजेपी इस बार सरकार बनाने का सपना पूरा कर लेगी. जब पश्चिम बंगाल में मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए. तो लोग पूछने लगे कि आखिर इतनी वोटिंग किससे लिए हो रही है. जिस तरह मतदाता वोट डालने के लिए निकले. सवाल यही पूछा गया कि ये सरकार हटाने जा रहे हैं या सरकार को बचाने? Today's Chankya के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 48% वोट मिल रहे हैं, जबकि TMC को सिर्फ 38% वोट मिलने का अनुमान है. यानि बंगाल के लगभग आधे वोट बीजेपी को मिल रहे हैं. जबकि आधे में सभी दल शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement