पाकिस्तान की सरकार ने T20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. उसने सोचा कि इस तरह वो भारत से हारने से भी बच जाएगा और बांग्लादेश का बड़ा 'भाईजान' भी बन जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान ने ही बांग्लादेश को भारत में ना खेलने के लिए उकसाया था. जिसका नतीजा ये रहा कि बांग्लादेश T20 वर्ल्डकप से बाहर हो गया. अब बांग्लादेश को खुश करने और मुस्लिम ब्रदरहुड के नाते कूटनीतिक संबंध बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने ये पाखंड किया. आखिर पाकिस्तान को ये पाखंड कितना महंगा पड़ने वाला है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट.