आज सबसे पहले आपको मुंबई के पास मीरा भायंदर से ऐसी खबर दिखाएंगे जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है. जिसके बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 'कलमा' नहीं पढ़ेंगे तो सिर कलम कर देंगे? मीरा भायंदर में 31 साल के जैब जुबैर अंसारी ने बिल्डिंग के दो सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि जुबैर ने सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मारने से पहले कलमा पढ़ने के लिए कहा. ये बिल्कुल वैसा है जैसे पहलगाम हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया था. तब लोगों ने सोचा कि वहां ये इसलिए हुआ कि ये आतंकवाद की समस्या है. लेकिन अब ये पहलगाम या मुंबई नहीं बल्कि दुनिया की समस्या बन रही है. सोचिए दुनिया में 190 करोड़ मुसलमान हैं, जो कलमा पढ़ते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसा क्यों चाहते हैं कि दुनिया का हर शख्स कलमा पढ़े?