scorecardresearch
 

ईंधन महंगा तो सफर भी महंगा! ओडिशा में बस किराए में बढ़ोतरी, यात्रियों पर सीधा असर

केंद्र द्वारा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ घंटों बाद ओडिशा सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी कर दी. साधारण बस का किराया 88 से बढ़कर 90 पैसे प्रति किमी, एक्सप्रेस 92 से 94 पैसे, डीलक्स 1.27 से 1.31 रुपये और एसी डीलक्स 1.55 से 1.59 रुपये प्रति किमी कर दिया गया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

Advertisement
X
आदेश जारी होते ही किराए में बढ़ोतरी.(Photo: AI-generated)
आदेश जारी होते ही किराए में बढ़ोतरी.(Photo: AI-generated)

ओडिशा में केंद्र सरकार द्वारा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ घंटों बाद ही राज्य सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी कर दी है. शुक्रवार को परिवहन आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बढ़ोतरी राज्य में चलने वाली स्टेज कैरिज बसों पर लागू होगी. यह निर्णय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद लिया गया है. नई दरें आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी कर दी गई हैं.

साधारण यात्री बसों के किराए में प्रति किलोमीटर कम से कम दो पैसे की वृद्धि की गई है. पहले जहां साधारण बसों का किराया 88 पैसे प्रति किलोमीटर था, अब इसे बढ़ाकर 90 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. इसी तरह एक्सप्रेस बसों का किराया भी 92 पैसे से बढ़ाकर 94 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ओडिशा: छेड़छाड़ के आरोप के बाद GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर हुई मॉब लिंचिंग

डीलक्स बसों के किराए में भी संशोधन किया गया है. पहले जहां डीलक्स बसों का किराया 1.27 रुपये प्रति किलोमीटर था, अब इसे बढ़ाकर 1.31 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

अलग-अलग श्रेणियों में किराया संशोधित

एसी डीलक्स बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है. पहले इन बसों का किराया 1.55 रुपये प्रति किलोमीटर था, जिसे अब बढ़ाकर 1.59 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. वहीं, सुपर डीलक्स बसों के किराए में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है, जिसके बाद नई दर 2.47 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है.

Advertisement

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर

परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से बस किराए में संशोधन आवश्यक माना गया है.

आदेश जारी होते ही लागू

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ा हुआ किराया ओडिशा में शहर के भीतर चलने वाली टाउन बसों को छोड़कर अन्य स्टेज कैरिज बसों पर लागू होगा. आदेश जारी होते ही नई दरें प्रभावी हो गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement