scorecardresearch
 
Advertisement

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए टूटेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक घर

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए टूटेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक घर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों के लिए एक अनोखी मिसाल पेश की है. उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के तहत सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. इस सड़क चौड़ीकरण अभियान की जद में खुद मुख्यमंत्री का पैतृक निवास भी आ रहा है. अब्दालपुरा इलाके में स्थित इस मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा. इस मकान को साल 1974 में मुख्यमंत्री के दादा रामचंद्र यादव ने बनवाया था, जहां डॉ. मोहन यादव और उनके भाई-बहनों का बचपन बीता था. पड़ोसियों के पास मुख्यमंत्री के बचपन की कई खूबसूरत यादें हैं.

Advertisement
Advertisement