मध्य प्रदेश के धार में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गये. तेंदुआ गुजरी डेहरिया बस्ती गांव में घुस आया. घायलों में एक महिला भी शामिल है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है.