scorecardresearch
 
Advertisement

देवास: शराब तस्करों ने पुलिस अफसर को मिनी ट्रक से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

देवास: शराब तस्करों ने पुलिस अफसर को मिनी ट्रक से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के देवास में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार पूरी की हत्या कर दी गई. तस्करों ने पुलिस टीम को देखते ही अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और रोकने की कोशिश कर रहे अधिकारी को मिनी ट्रक से कुचल दिया. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement