मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करों ने चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी को मिनी ट्रक से कुचल दिया. इस हादसे में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पूरी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब देवास के खातेगांव इलाके में इंदौर-बैतूल हाईवे पर पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए नाकेबंदी कर रही थी.