मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, वहीं 11 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके तक कंपन महसूस किया गया.