मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लड़की के घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया. वारदात यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने लड़की के होने वाले मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता पर काफी समय से लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था. जब लड़की और उसके परिवार ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया और लड़की के घर को निशाना बनाया.