scorecardresearch
 
Advertisement

सौंदर्याकरण या असुविधा? लोहे की जाली में कैद हुआ फुटपाथ, राहगीर परेशान

सौंदर्याकरण या असुविधा? लोहे की जाली में कैद हुआ फुटपाथ, राहगीर परेशान

भोपाल में सौंदर्याकरण परियोजना के तहत बनाए गए एक फुटपाथ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. वार्ड-32 के पीएंडटी चौराहे पर फुटपाथ के चारों ओर ऊंची लोहे की रेलिंग लगा दी गई है, जिससे पैदल यात्रियों के लिए उस तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ को इस तरह घेर दिया गया है कि उसका उपयोग करना लगभग असंभव हो गया है. बस और सार्वजनिक परिवहन से उतरने वाले यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके लिए फुटपाथ तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं छोड़ा गया. लोगों का कहना है कि सौंदर्याकरण और सुरक्षा के नाम पर तैयार किए गए इस डिजाइन में आम लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है और प्रशासन से रेलिंग में पर्याप्त प्रवेश मार्ग बनाने की मांग की जा रही है.

Advertisement
Advertisement