scorecardresearch
 

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: 'गामिनी' ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38

Cheetah Gamini Cubs Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित Kuno National Park से एक बार फिर खुशियों भरी खबर आई है. 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब दक्षिण अफ्रीकी चीता 'गामिनी' ने 18 फरवरी को तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया.

Advertisement
X
Cheetah Gamini Cubs Kuno National Park
Cheetah Gamini Cubs Kuno National Park

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुश खबर आई है. यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह खुशखबरी दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के दिन सामने आई. केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी.

मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को भारत के ऐतिहासिक संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि यह 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है, और यह भारत की जमी पर चीतों का नौवां सफल कुनबा है. इन नए शावकों के जन्म के साथ, भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. अब देश में कुल चीता आबादी 38 तक पहुंच गई है.

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक नया जन्म 'प्रोजेक्ट चीता' को मजबूती प्रदान कर रहा है. फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की सतत निगरानी और समर्पण से यह सपना साकार हो रहा है, जो चीता पुनरुद्धार परियोजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है.

सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है और कुल चीतों की आबादी 38 हो गई है. सीएम ने कहा कि गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है. पार्क चीतों के आने के बाद से नवां सफल प्रसव है.

Advertisement

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने आजतक को फोन कॉल पर बताया कि कूनो पार्क में चीता गामनी ने 3 आज तीन शावकों को जन्म दिया है,सभी शावक स्वस्थ्य हैं. कूनों के डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement