scorecardresearch
 

'रुको... रुको... चीखती रही पुलिस, नहीं माना चालक... फिर हाइवे पर पलट गया तिरछा दौड़ रहा ट्रक

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाइवे-52 पर एक खौफनाक हादसे का वीडियो सामने आया है. यहां ओवरलोड भूसे से भरा ट्रक तिरछा दौड़ता रहा और आखिरकार पलट गया. गनीमत रही कि पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और कई जिंदगियां बच गईं.

Advertisement
X
हाइवे पर पलट गया ओवरलोड ट्रक. (Photo: ITG)
हाइवे पर पलट गया ओवरलोड ट्रक. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसने सड़क सुरक्षा और लापरवाही के नतीजों को सामने ला दिया. यह घटना नेशनल हाईवे-52 पर जालपा माता मंदिर के पास की है, जहां भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर तिरछा चलता रहा और आखिरकार सड़क पर पलट गया.

भूसे से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क पर तिरछा दौड़ता रहा... और देखते ही देखते पलट गया. इस घटनाक्रम का वीडियो एक युवक के मोबाइल में कैद कर लिया, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ थी. इसी बीच विदिशा जिले के सिरोंज से राजस्थान की ओर जा रहा एक ट्रक क्षमता से कहीं ज्यादा भूसा लादे हुए था. इस वजह से ट्रक संतुलन खो बैठा और हाइवे पर तिरछा होकर डगमगाने लगा.

Rajgarh truck loaded with fodder rolling then overturned highway

हर सेकंड के साथ खतरा बढ़ता जा रहा था. सड़क पर चल रहे लोगों की सांसें थम गई थीं. मौके पर तैनात डायल-112 के हेड कॉन्स्टेबल मोहिन खान, चंद्रभान गुर्जर और सतीश भिलाला ने जैसे ही ट्रक को तिरछा चलते देखा, उन्हें समझ आ गया कि हादसा होने वाला है. बिना एक पल गंवाए उन्होंने गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर दी और दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया.

Advertisement

Rajgarh truck loaded with fodder rolling then overturned highway

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, सवारियां हवा में उड़ीं और... अलवर-बहरोड़ हादसे का खौफनाक Video

पुलिसकर्मी लगातार चिल्लाते रहे... आगे मत बढ़ो... ट्रक असंतुलित है... रुक जाओ! लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बार-बार चेतावनी के बावजूद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका.

Rajgarh truck loaded with fodder rolling then overturned highway

ट्रक खतरनाक अंदाज में तिरछा आगे बढ़ता रहा... और फिर अचानक जोरदार झटके के साथ सड़क पर पलट गया. यह देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. वीडियो में दिखाई देता है कि अगर पुलिस कुछ सेकंड भी देर कर देती, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था.

ट्रक पलटते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने ट्रक का कांच तोड़कर चालक फूलसिंह अहीरवाल निवासी विदिशा और क्लीनर संतोष यादव को बाहर निकाला. गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement