scorecardresearch
 

शराब के पैसों पर धांय-धांय, 2 हजार नहीं दिए तो फायरिंग और तोड़फोड़

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के लिए 2 हजार रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने आधी रात फायरिंग और तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं. अवैध हथियार और कार जब्त कर आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया.

Advertisement
X
फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)
फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने आधी रात जमकर उत्पात मचाया. मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेट इलाके का है, जहां आधा दर्जन युवकों ने पहले 2 हजार रुपए की मांग की और इनकार करने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी.

2 हजार नहीं दिए तो फायरिंग और तोड़फोड़

पीड़ित कुणआ उर्फ बेटू चौरसिया के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे देव परमार, मोंटी चौहान, सुमित चौहान और योगेश कंसाना उसके घर पहुंचे. उन्होंने उसे बाहर बुलाया, लेकिन वह घर पर नहीं था. इस दौरान उसका भाई गौतम बाहर आया तो आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे. जब गौतम ने पैसे देने से मना किया तो बदमाश आक्रामक हो गए.

आरोप है कि सुमित चौहान ने कमर से कट्टा निकालकर फायरिंग की. गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद आरोपी अक्षय नगेले और उसका एक नाबालिग साथी कार से पहुंचे और पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

Advertisement

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. 24 घंटे के भीतर नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि देव परमार और मोंटी चौहान अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ फायरिंग, तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement