scorecardresearch
 

लहूलुहान हो चुके युवक का आरोप- धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने मारी गोली, 4 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एक किसान ने आरोप लगाया है कि पुराने जमीन विवाद को लेकर शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, लाठी-डंडों से हमला किया और फायरिंग भी की.

Advertisement
X
धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एफआईआर दर्ज. (Photo: ITG)
धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एफआईआर दर्ज. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग के आरोप लगे हैं. पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें एक किसान के साथ मारपीट, हवाई फायरिंग और जमीन विवाद को लेकर धमकाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 14 जुलाई को छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव की है. यहां रहने वाले मोतीलाल का आरोप है कि वह गांव में अपने साथियों के साथ मौजूद था. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथियों सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा.

bageshwar dham dhirendra krishna shastri brother shaligram garg booked for assault firing land dispute

आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई. मारपीट में मोतीलाल घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में दो दारोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट का आरोप, जानिए पूरा किस्सा

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है.

Advertisement

bageshwar dham dhirendra krishna shastri brother shaligram garg booked for assault firing land dispute

छतरपुर के एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

यह विवाद पुरानी जमीन को लेकर बताया जा रहा है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी विवाद के चलते मारपीट और फायरिंग की घटना हुई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और विवाद की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी विवादों में सामने आ चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement