कॉस्मेटिक शॉपिंग करते वक्त आपके दिमाग में अपनी त्वचा को लेकर कई सवाल आने लगते हैं जैसे, क्या यह क्रीम मेरी स्किन के लिए सही है, कहीं इस लिप्सटिक से कोई ऐलर्जी तो नहीं हो जाएगी, और फिर अगर ऑनलाइन कॉस्मेटिक शॉपिंग हो तो यह रिस्क और बढ़ जाती है, इस रिस्क को कम करने के लिए इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें.
हमेशा विश्वसनीय
ऑनलाइन ब्राण्ड से ही शॉपिंग करें
आप हमेशा अच्छे और विश्वसनीय ब्राण्ड से ही कॉस्मेटिक सामान की शॉपिंग
करें, हो सकता है कॉस्मेटिक सामान एक अच्छे ऑनलाइन ब्राण्ड की तुलना में किसी और ऑनलाइन साइट पर कम दामों में
मिल रहा हो पर, एक अच्छे ऑनलाइन ब्राण्ड की क्वालिटी ही अच्छी और विश्वसनीय होती है.
जिसे आप पहले इस्तेमाल
कर चुके हैं वही इस्तेमाल करें
हर ब्राण्ड के लिप्सटिक, मॉश्चराइजर और ब्लश में अलग-अलग कैमिकल इस्तेमाल होते हैं,
तो जब आप ऑनलाइन करें तो उसी ब्राण्ड का सामान खरीदें, जिसे आप पहले भी लगा चुके हैं और जो
आपकी त्वचा के लिए सही और अच्छा है.
कैसे चुनें सही रंग और शेड
ऑनलाइन कॉस्मेटिक शॉपिंग करते वक्त ज्यादातर
महिलाओं को यह चिंता होती है कि लिप्सटिक, फाउंडेशन, क्रीम, आईलाइनर का कौनसा रंग और शेड स्किन को सूट
करेगा, में टैस्टर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, इसलिए जो सामान आपको लेना है, तो आप किसी दुकान
में जाकर उसके अलग-अलग शेड आजमाकर देखें, और जो आपको पसंद हो उस चीज का ब्राण्ड और शेड नंबर लिख लें अगर
वही सामान आपको ऑनलाइन कम दाम में मिल रहा है, तो उसे ऑनलाइन ऑर्डर करके खरीद लें.
आपका ऑर्डर सील नहीं
है, तो उसे रिजेक्ट करें
आप अपना ऑनलाइन कॉस्मेटिक लेते समय ध्यान से देखें कि आपका सामान अच्छे
से सील है या नहीं, अगर सील खुली है या फिर नहीं है, तो ऑर्डर किया हुआ सामान बिल्कुल न लें.