लड़कों को अक्सर ये भ्रम रहता है कि लड़कियों को क्रिकेट की कोई समझ नहीं होती है और वो सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए मैच देखती हैं.
उनकी ये सोच कितनी सही और कितनी गलत है ये तो बता पाना मुश्किल है लेकिन इतना जरूर है कि अगर आपने अब तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर क्रिकेट मैच नहीं देखा है तो आप एक बहुत रोमांचक अनुभव से अब भी दूर हैं.
अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है और उसे क्रिकेट मैच देखना पसंद है आपके लिए कभी न भूल पाने वाला अनुभव होगा.
क्रिकेट का खेल आप दोनों के बीच के प्यार को और भी मजबूत बनाने का काम करेगा. आपने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर फिल्म तो बहुत बार देखी होगी लेकिन थ्रिल से भरपूर होगा.
गर्लफ्रेंड के साथ मैच देखने के तीन कारण आपको इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि अगली बार आप जब भी क्रिकेट मैच देखें तो आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ वाली सीट पर हो.
1. एक साथ मैच देखने से आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग और मजबूत होगी. हालांकि आप दोनों फिल्में, सैर-सपाटा एकसाथ ही करते होंगे लेकिन साथ में क्रिकेट देखना आप दोनों के लिए अच्छा मौका होगा.
2. अगर आपको थ्रिल पसंद है तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है. गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर बल्लेबाजों के शॉट्स और गेंदबाजों की गेंदबाजी का मजा लेना वाकई जिन्दगीभर याद रहने वाला अनुभव होगा.
3. शायद ये एक बेहद खास वजह है जिसके चलते आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही मैचे देखना चाहिए. अगर आपकी टीम हार जाती है जाती है तो आपके पास दुख शेयर करने के लिए कोई होता है. वहीं जीत जाने पर आप साथ में जश्न मना सकते हैं.