Mango Varieties in India: भारतीय आमों की दुनिया दीवानी है. अपनी बेमिसाल मिठास, रसीले स्वाद और मनमोहक खुशबू के कारण आम को फलों का राजा कहा जाता है. भारत से हर साल भारी मात्रा में आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं जहां लोग इनके दीदार के लिए लंबा इंतजार करते हैं. लेकिन आम की दुनिया सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है. इसमें कुछ ऐसी दुर्लभ और कीमती किस्में भी शामिल हैं जिनकी कीमत सुनकर आम आदमी के होश उड़ सकते हैं.
ये आम न केवल अपनी दुर्लभता के लिए जाने जाते हैं बल्कि इनकी खेती और रखरखाव में भी काफी मेहनत और तकनीक लगती है. आइए जानते हैं कि भारत के 5 सबसे महंगे आम कौन से हैं और उनकी क्या कीमत है.
भारत के नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड की वेबसाइट nhb.gov.in के अनुसार, Miyazaki इसे 'सूर्य का अंडा' भी कहा जाता है. भारत के मध्य प्रदेश में इसकी खेती की खबरें चर्चा में रहती हैं.
अल्फांसो/हापुस (Alphonso)
इसे आमों का राजा कहा जाता है. यह महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में काफी उगाया जाता है.यह मध्यम आकार का, अंडाकार-तिरछा और नारंगी-पीले रंग का होता है. इसमें रस की मात्रा अधिक होती है. इसकी भंडारण क्षमता (keeping quality) बेहतरीन होती है और यह गूदा निकालने के लिए बहुत अच्छा होता है. इसे कई देशों में निर्यात किया जाता है. यह आम अपनी बेहतरीन खुशबू और केसरिया रंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसकी कीमत 2,000 से ₹5,000 प्रति किलो होती है.
नूरजहां (Noor Jahan)
यह आम अपने विशाल आकार के लिए प्रसिद्ध है. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पाया जाने वाला यह आम एक फुट तक लंबा हो सकता है.₹500 से ₹1,000 प्रति पीस
कोहिनूर (Kohitur)
मुर्शिदाबाद का यह दुर्लभ आम नवाबों की पसंद माना जाता था. इसे रखने और काटने का तरीका बेहद खास और नाजुक होता है.₹1,500 से ₹3,000 प्रति पीस
मलगोवा (Malgova)
दक्षिण भारत का यह शाही आम अपने बड़े आकार और बेहद कम रेशों वाली गुठली के लिए जाना जाता है. इसका स्वाद बहुत ही मखमली होता है.
मियाजाकी (Miyazaki)
दुनिया का सबसे महंगा फल मियाजाकी आम है. यह आम मूल रूप से जापान का है जिसे अब भारत में कई किसानों द्वारा सफलतापूर्वक उगाया जा रहा है. यह बेशकीमती रूबी-लाल रंग का आम अब बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में उगाया जा रहा है और अक्सर इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अविश्वसनीय रूप से ऊंचे दामों में बेचा जाता है. यह गहरे लाल रंग का होता है और इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख प्रति किलो होती है.