scorecardresearch
 

Toaster Uses: सिर्फ ब्रेड सेंकना ही नहीं, टोस्टर के ये 5 जादुई इस्तेमाल देख रह जाएंगे दंग! समय और बिजली दोनों की होगी बचत

Toaster Uses: क्या आपका टोस्टर भी किचन के कोने में बेकार पड़ा है? अगर हां, तो आप उसके कमाल के इस्तेमाल नहीं जानते होंगे. दरअसल, टोस्टर सिर्फ ब्रेड सेकने के ही काम नहीं आता है. ये आपके ऐसे 5 काम आसान कर सकता है, जो आप सोच भी नहीं सकते.

Advertisement
X
टोस्टर में आप टिक्की भी सेक सकते हैं. (Photo: ITG)
टोस्टर में आप टिक्की भी सेक सकते हैं. (Photo: ITG)

Toaster Uses: आपके घरों में ऐसे बहुत से इलेक्ट्रिक एप्लाइंस होते हैं, जो अक्सर रसोई के एक कोने में धूल खा रहे होते हैं. दरअसल, ये एप्लाइंसेज कुछ खास कामों के लिए ही इस्तेमाल किए जाते हैं, जैसे आपका पुराना टोस्टर. घर में रखा टोस्टर अक्सर तभी काम आता है जब आपको ब्रेड सेंकनी होती है. लेकिन यकीन मानिए, ये छोटा सा डिब्बा आपके किचन का वो 'छुपा रुस्तम' है, जिसकी मदद से आप ब्रेड सेकने के अलावा बहुत से काम कर सकते हैं. 

खास बात ये है कि इनके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होगा. अगर आप भी हर छोटी चीज के लिए गैस जलाने, भारी कड़ाही चढ़ाने और ढेर सारे बर्तन गंदे करने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो टोस्टर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. ये न केवल बिजली और समय बचाता है, बल्कि आपके खाने में स्वाद भी लाता है जो अक्सर घंटों की मेहनत के बाद मिलता है. चलिए जानते हैं कि ब्रेड सेंकने के काम आने वाला ये टोस्टर आपके और किन कामों को आसान कर सकता है. 

1. पापड़ बनेंगे एकदम क्रिस्पी: अगर आप सोचते हैं कि टोस्टर सिर्फ ब्रेड सेकने के काम आता है तो आप गलत हैं. टोस्टर की मदद से आप मूंग या उड़द दाल के पापड़ भी सेक सकते हैं, वो भी बिना किसी गैस जलाए. इसके लिए आपको बस पापड़ को हल्का सा मोड़ना होगा और टोस्टर में डालना होगा. कुछ ही मिनटों में बिना एक बूंद तेल के, आपको एकदम क्रिस्पी सिके हुए पापड़ मिल जाएंगे. 

Advertisement

2. मिनटों में गरम करें बचा हुआ पिज्जा: टोस्टर की मदद से आप पिज्जा भी गरम कर सकते हैं. जी हां, जो पिज्जा अक्सर माइक्रोवेव में नरम या रबड़ जैसा हो जाता है, वो टोस्टर में बिल्कुल इस तरह से गरम होता है जैसे बाजार से तुरंत आया हो, पिज्जा स्लाइस को सीधे टोस्टर में डालें. ये न केवल पिज्जा को गरम करेगा बल्कि उसके बेस को फिर से क्रिस्पी बना देगा. बस ध्यान रखें कि चीज़ पिघलकर नीचे न गिरे, इसलिए समय का ख्याल रखें.

3. टिक्कियां सेंकने के लिए: अगर आप बर्गर बना रहे हैं और बाजार वाली फ्रोजन टिक्की का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें तलने की जरूरत नहीं है. टिक्कियों को टोस्टर में डालकर आप सेक सकते हैं. एक-दो मिनट में ही आपकी टिक्कियां बढ़िया तरीके से सिक जाएंगी, वो भी बिना तेल के.

4. सैंडविच बनाने का नया अंदाज: क्या आपने कभी बिना सैंडविच मेकर के सैंडविच बनाया है? अगर नहीं तो अब तरीका जान लीजिए. दो ब्रेड स्लाइस के बीच जैम, पीनट बटर या लहसुन वाला मक्खन लगाएं और उन्हें एक साथ टोस्टर में डाल दें. आपका गरमा-गरम क्रिस्पी सैंडविच झटपट तैयार हो जाएगा.

5. पराठे गरम करने का शॉर्टकट: सुबह का बचा हुआ पराठा अगर ठंडा हो गया है, तो दोबारा तवा चढ़ाने की जरूरत नहीं है. पराठे को आधा मोड़ें और फिर टोस्टर में डाल दें. कुछ ही सेकंड में पराठा ऐसा लगेगा जैसे अभी-अभी चूल्हे से उतरा हो.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement