scorecardresearch
 

Soft Suji Cutlets: न फटेंगे और न होंगे कड़क, रणवीर बरार ने बताई रेस्ट्रॉन्ट वाले सूजी कटलेट बनाने की ट्रिक

Soft Suji Cutlets: रेस्ट्रॉन्ट में मिलने वाले क्रिस्पी कटलेट्स भला किसे पसंद नहीं होते लेकिन जब उन्हें घर में बनाने की बारी आती है तो या तो वो फट जाते हैं या फिर ठीक से शेप नहीं ले पाते. यहां हम आपको रणवीर बरार की सूजी कटलेट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट सूजी कटलेट (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट सूजी कटलेट (Photo: ITG)

अक्सर सूजी के कटलेट बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वो तेल में जाते ही फटने लगते हैं या फिर अंदर से कच्चे रह जाते हैं. मशहूर शेफ रणवीर बरार का स्टाइल हमेशा बेसिक को सही करने पर होता है. अगर आप उनकी कुछ खास ट्रिक्स अपनाएंगे तो आपके कटलेट न केवल बाहर से सुपर क्रिस्पी बनेंगे बल्कि उनका शेप भी एकदम परफेक्ट रहेगा. रणवीर बरार की इस ट्रिक से आप अपने घर में परफेक्ट कटलेट बना सकते हैं.

सूजी कटलेट के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

सूजी : 1 कप

पानी: 2 कप

उबले और मैश किए आलू: 2 मध्यम

बारीक कटी सब्जियां: (गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, कॉर्न)

अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच

मसाले: (लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक)

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

कोटिंग के लिए: थोड़ी सूजी या ब्रेड क्रम्ब्स

बनाने की का तरीका

सूजी का बेस: एक कड़ाही में 2 कप पानी उबालें, उसमें थोड़ा नमक और तेल डालें. अब धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें जब तक कि वो पानी सोखकर कड़ाही न छोड़ने लगे. इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें.

मिक्सिंग: ठंडी हुई सूजी में मैश किए आलू, सभी बारीक कटी सब्जियां, अदरक-मिर्च पेस्ट और सारे मसाले मिलाएं. इसे आटे की तरह अच्छी तरह गूंथ लें.

Advertisement

शेपिंग: हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और अपनी पसंद के आकार गोल या ओवल के कटलेट तैयार करें.

कोटिंग: कटलेट को सूखी सूजी या ब्रेड क्रम्ब्स में हल्का सा रोल करें. इससे बाहर की परत बहुत कुरकुरी बनती है.

फ्राइंग: तेल को मध्यम-तेज आंच पर गरम करें. कटलेट्स को सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें.

सूजी कटलेट फटने से बचाने के 3 सीक्रेट टिप्स
सूजी को सीधे बाइंडिंग के लिए इस्तेमाल न करें. इसे पहले पानी या दूध के साथ पकाकर एक डो जैसा बना लें.

सूजी के साथ उबले हुए मैश किए आलू जरूर मिलाएं. यह एक गोंद की तरह काम करता है जो कटलेट को टूटने नहीं देता.

कटलेट को शेप देने के बाद 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे वे तलते समय बिखरते नहीं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement