scorecardresearch
 

सांप घर में घुस चुका है! विदेशी एक्सपर्ट ने बताया, कैसे जानें कि आसपास ही कहीं छिपा है

घर के कोनों में छिपा सांप आपकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है. सांप आपके घर में आ चुका है इस बारे में कुछ इंटरनेशन एक्सपर्ट ने इंटरव्यूज में बताया है.

Advertisement
X
सांप अक्सर घरों के कोनों में आकर छिप जाते हैं. (Photo: ITG)
सांप अक्सर घरों के कोनों में आकर छिप जाते हैं. (Photo: ITG)

Snake entered your house: अक्सर हम अपने घर को सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं, लेकिन कभी-कभी अनचाहे मेहमान जैसे सांप, चुपके से हमारे घर में जगह बना लेते हैं. सांपों का घर में घुसना केवल ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी घरों के बेसमेंट, बगीचों और स्टोर रूम में भी इनकी मौजूदगी देखी गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, सांप अक्सर भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में इंसानी बस्तियों का रुख करते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके घर में कोई सांप तो नहीं छिपा, तो इंटरनेशनल और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की इन बातों पर गौर करना जरूरी है.

अजीब निशान हैं बड़े सबूत

A-Z Animals, 2025 में इंटरनेशनल एक्सपर्ट ने बताया, घर में सांप होने का सबसे स्पष्ट संकेत उसकी छोड़ी हुई केंचुली है. सांप जैसे-जैसे बढ़ते हैं वे अपनी पुरानी त्वचा छोड़ते रहते हैं. अगर आपको स्टोर रूम या सीढ़ियों के नीचे पतली, ट्रांसपैरेंट पन्नी जैसी त्वचा मिले तो यह खतरे की घंटी है. इसके अलावा, धूल भरी जगहों या गैरेज के फर्श पर लहरदार या 'S' आकार के निशान सांप के रेंगने की गवाही देते हैं.  

डरावनी आवाजें

सांपों की मौजूदगी का पता इंसान से पहले पालतू जानवरों को चलता है. मेडुसा सिडनी, 2026 में इंटरनेशन एक्सपक्ट कहते हैं यदि आपका कुत्ता या बिल्ली अचानक किसी अंधेरे कोने या अलमारी के नीचे देखकर लगातार भौंकने लगे या डरने लगे, तो वहां सांप हो सकता है. सांप अक्सर दीवारों के पीछे या छत के गैप में सरसराहट की आवाज पैदा करते हैं जिसे अक्सर लोग चूहों की आवाज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

Advertisement

अजीब गंध

क्या आपको घर के किसी खास कोने से अचानक अजीब सी सड़ी हुई या तीखी मस्क (Musk) जैसी गंध आ रही है? तो ये सांप घर में आ जाने का संकेत हो सकता है. शूमेकर एनिमल कंट्रोल, 2023 सांप सुरक्षा के लिए या डर के कारण एक खास तरह की गंध छोड़ते हैं. इसके अलावा अगर आपके घर में चूहों की समस्या अचानक खत्म हो गई है, तो खुश होने के बजाय सतर्क हो जाएं. सांप अपने शिकार (चूहों) का पीछा करते हुए घरों में आते हैं और उनके गायब होने का मतलब है कि कोई बड़ा शिकारी वहां मौजूद है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement