scorecardresearch
 

शिखर धवन की विदेशी पत्नी ने डिनर डेट पर पहनी व्हाइट ड्रेस, सोफी के बैग के हो रहे चर्चे, कीमत जान हो जाएंगे दंग!

क्रिकेटर शिखर धवन की दूसरी शादी के बाद से उनकी पत्नी सोफी शाइन लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं और एक बार फिर वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं. सोफी हाल ही में डिनर डेट पर गई थीं, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने हजारों की ड्रेस के साथ एक लग्जरी बैग कैरी किया हुआ था, जिसकी कीमत सुन आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि इतने रुपये में बुलेट बाइक आ जाएगी.

Advertisement
X
लग्जरी बैग के साथ सोफी धवन का नया लुक वायरल हो रहा है. (PHOTO:ITG)
लग्जरी बैग के साथ सोफी धवन का नया लुक वायरल हो रहा है. (PHOTO:ITG)

क्रिकेटर शिखर धवन की दूसरी पत्नी सोफी शाइन अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं, उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. शिखर धवन की विदेशी पत्नी सोफी काफी मॉर्डन और स्टाइलिश हैं और यह उनका ड्रेसिंग सेंस देखकर ही समझ आता है और लोग उनके लुक और स्टाइल को बहुत पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर सोफी के नए लुक की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें वो मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं. 

35 हजार की व्हाइट ड्रेस में दिखीं सोफी 

शिखर धवन की बीवी सोफी शाइन अपने स्टाइलिश अंदाज़ और ग्लैमरस लुक्स के चलते सोफी अब फैशन लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं.  एक बार फिर वह चर्चा में हैं, और इस बार वजह बना है उनका लेटेस्ट डिनर डेट लुक, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. 

हाल ही में सोफी शाइन अपनी दोस्त नम्रता शर्मा के साथ डिनर डेट पर गई थीं, जहां उनका बेहद क्लासी और एलिगेंट अंदाज देखने को मिला. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर डेट की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की है. इस दौरान उन्होंने एक फिटेड ऑवरग्लास मिडी बैंडेज ड्रेस पहनी थी, जो मशहूर फैशन ब्रांड हाउस ऑफ सीबी की है.

डिनर डेट पर सोफी शाइन
डिनर डेट पर सोफी शाइन

 यह ड्रेस उनकी पर्सनैलिटी को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही थी और उन्हें एक परफेक्ट पार्टी-रेडी लुक दे रही थी. इस ड्रेस की कीमत करीब 35 हजार 362 रुपये बताई जा रही है, जो इसे एक प्रीमियम चॉइस बनाती है.

Advertisement

लग्जरी बैग ने बढ़ाई लुक की चमक

सोफी की ड्रेस से ज्यादा उनके लग्जरी बैग की चर्चा हो रही है, जिसकी कीमत लाखों में है. इस स्पेशल डिनर के लिए सोफी ने सर्पेंटी फॉरएवर चेन पाउच बैग कैरी किया, जो दुनिया के लग्जरी ब्रांड बुलगारी का है. 

इस बैग की कीमत करीब 2,00,564.98 रुपये है. खास बात यह है कि इतनी कीमत में भारत में एक नई रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक आसानी से खरीदी जा सकती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस बैग की कीमत सुनकर दंग रह गए हैं.

सोफी ने अपने सिंपल आउटफिट को सही एक्सेसरी के साथ बेहद लग्जरी और स्टाइलिश बनाया है. इसके साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप, सटल हेयरस्टाइल से अपने लुक की खूबसूरती और बढ़ाया, उनका पूरा लुक एकदम बैलेंस है और काफी अट्रेक्टिव लग रहा है. सोशल मीडिया पर शिखर धवन की बीवी के इस लग्जरी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनको फैशन क्वीन बता रहे हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement