सारा तेंदुलकर पर अर्जुन की दुल्हन ने बड़े प्यार से गिराए कलीरे, सिर झुका बैठी रहीं सचिन की लाडली
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.
Advertisement
X
सानिया और सारा तेंदुलकर (Photo:Instagram screengrab)
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में शादी हुई है. अर्जुन ने अपनी फ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी की है जो बिजनस फैमली से आती हैं. इस शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटी शामिल हुए और हर कोई इस दौरान एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचा था. इस शादी में सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली.
सानिया ने सारा के साथ की कलीरे गिराने की रस्म
इस शाही मराठी वेडिंग की रस्मों और संगीत-मेहंदी समारोहों के दौरान सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया के साथ मस्ती करती और उनके साथ बेहतरीन ट्यूनिंग शेयर करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. हाल ही में इस शादी की एक बेहद भावुक और प्यारी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.
अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनिया सानिया ने जब अपनी ननद सारा तेंदुलकर पर कलीरे गिराने की रस्म निभाई तो दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आई. पंजाबी रीति-रिवाजों में होने वाली इस रस्म के दौरान सारा की हंसी और सानिया का प्यार भरा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. ननद-भाभी की इस जोड़ी ने शादी की महफिल में चार चांद लगा दिए. इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते, गले लगाते और समय भी गुजारते नजर आए.