नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास में शरीर को ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रखना एक बड़ी चुनौती होती है. अक्सर लोग मीठी लस्सी पीते हैं, लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं या चीनी से परहेज कर रहे हैं तो बिना चीनी वाली लस्सी एक उत्कृष्ट और सात्विक विकल्प है. यह न केवल पाचन के लिए बेहतरीन है बल्कि आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है और आवश्यक प्रोबायोटिक्स प्रदान करती है. इस नवरात्रि, साधारण मीठी लस्सी को छोड़ें और एक रिफ्रेशिंग, शुगर-फ्री वर्जन आज़माएं जो आपके व्रत के अनुभवों को और भी सुखद बना देगा.
लस्सी के लिए सामग्री
दही, सौंफ, मिश्री, मिश्री की जगह गुड़ा भी यूज किया जा सकता है, पुदीने की पत्तियां, ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
सबसे पहले सौंफ को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. (सौंफ का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं).
अब भीगी हुई सौंफ को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में बारीक पीस लें.
इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें.
अब इस अर्क में ठंडा पानी, दही, स्वादानुसार मिश्री और पुदीना की पत्तियां मिलाएं.
अच्छी तरह मिक्स करें और सर्विंग ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें.
इस लस्सी के हैं कई फायदे
सौंफ गैस और अपच की समस्या को दूर करती है. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और लू के असर को कम करता है. सौंफ का सेवन आंखों की रोशनी के लिए भी लाभकारी माना जाता है. वहीं, दही शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही डाइजेशन भी अच्छा रखता है और कैल्शियम भी देता है.