scorecardresearch
 

How take Desi Ghee in Summer: गर्मियों में देसी घी खाना चाहिए? रोटी पर लगाने से पहले ये जरूर पढ़ें

अप्रैल की भीषण गर्मी में अक्सर लोग देसी घी से परहेज करते हैं, लेकिन क्या यह सही है? सीमित मात्रा में घी न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि शरीर की अंदरूनी गर्मी को भी शांत करता है, आयुर्वेद और विज्ञान के नजरिए से जानें घी खाने का सही तरीका.

Advertisement
X
देसी घी सब्जी में डालकर लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI )
देसी घी सब्जी में डालकर लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI )

How take Desi Ghee in Summer: अप्रैल की तपती गर्मी में जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तो खान-पान पर सबसे पहले उसका असर पड़ता है. गर्मी के दिनों में वैसे तो तला-भुना और मसालेदार खाने की बजाय हल्का खाना ही बेस्ट होता है. इस वजह से खानपान को लेकर भ्रम भी पैदा हो जाते हैं. सबसे आम सवाल यही होता है क्या इस मौसम में देसी घी खाना चाहिए या नहीं? बहुत से लोग मानते हैं कि घी गर्मी बढ़ाता है, इसलिए इसे पूरी तरह डाइट से हटा देना चाहिए.

हालांकि सीमित मात्रा में देसी घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सपोर्ट करता है. आयुर्वेद के अनुसार, घी शरीर को अंदर से लुब्रिकेट करता है और आंतों को हेल्दी बनाए रखता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है.

रिसर्च क्या कहती है?

द जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में पब्लिश एक स्डटी अनुसार, घी में ब्यूटायरेट नामक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड पाया जाता है. यह तत्व आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र की दीवारों को मजबूत बनाता है. गर्मियों में होने वाली पेट की जलन और एसिडिटी में यह राहत दे सकता है.

वहीं नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड (NCBI) की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  घी फैट-सॉल्यूबल विटामिन्स (A, D, E, K) के अवशोषण में मदद करता है. यानी जब आप गर्मियों में फल और सब्जियां खाते हैं, तो घी उन पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है.

Advertisement

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, घी की तासीर ठंडक होती है. यह शरीर के पित्त दोष को शांत करता है, जिससे एसिडिटी, जलन और अंदरूनी गर्मी कम होती है. इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है.

कितनी मात्रा सही है?

गर्मियों में रोजाना 1 से 2 छोटी चम्मच घी पर्याप्त होता है. ज्यादा मात्रा लेने से शरीर में भारीपन, आलस या गर्मी महसूस हो सकती है, इसलिए ओवरईटिंग से बचना जरूरी है.

घी खाने का सही तरीका

दाल या रोटी के साथ  गर्म रोटी पर हल्का सा घी लगाकर खाना सबसे आसान और असरदार तरीका है. दिन की शुरुआत में घी लेने से यह आसानी से डाइजेस्ट है और दिनभर एनर्जी देता है. गुनगुने पानी के साथ कुछ लोग सुबह खाली पेट घी लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता है, इसलिए अपने शरीर के हिसाब से पिएं.

किन बातों का रखें ध्यान?

ज्यादा तला-भुना खाना और घी का कॉम्बिनेशन गर्मियों में भारी पड़ सकता है. अगर आपको पहले से एसिडिटी, गैस या पाचन की समस्या है, तो घी की मात्रा कम रखें. हमेशा शुद्ध और देसी घी का ही इस्तेमाल करें, मिलावटी घी नुकसान कर सकता है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

जिन लोगों को मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और लिवर से जुड़ी समस्याएं उन्हें घी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Advertisement

गर्मियों में घी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. यह एक मिथक है कि घी केवल गर्मी बढ़ाता है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर घी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन को सुधारने, शरीर को ऊर्जा देने और अंदरूनी गर्मी को संतुलित रखने में भी मदद करता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement