भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. इस महामुकाबले को देखने के लिए न केवल क्रिकेट प्रेमी, बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ स्टेडियम में टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं. वहीं, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने स्टैंड्स की चमक और बढ़ा दी है. मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है तो वहीं स्टैंड्स में सितारों का यह जमावड़ा इस फाइनल को और भी भव्य बना रहा है.
आकाश अंबानी भी पहुंचे अहमदाबाद
आकाश अंबानी भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से उनकी कई तस्वीरें सामने आईं. इनमें वो टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आए.
प्रीति जिंटा भी मैच देखने पहुंचीं
प्रीति जिंटा ने रेड कलर की स्पोर्ट्स टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी. आंखों में चश्मा लगाए प्रीति काफी सुंदर और कूल लग रही थीं.
रितिका के साथ पहुंचे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा टीम इंडिया को चीयर्स करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे तो उनका काफी कूल लुक नजर आया. रोहित ने व्हाइट टीशर्ट, बीज पैंट्स, क्रीम शूज और सिर पर टोपी लगाई हुई थी. वहीं, उनकी पत्नी रितिका ने ब्लैक कलर का ट्राउजर और टॉप पहना था.
माही भी पहुंचे अहमदाबाद
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. ऑल ब्लैक लुक में धोनी काफी कूल लग रहे थे.
ब्लैक टीशर्ट और अपने सिग्नेचर कूल अंदाज में धोनी जैसे ही बाहर निकले, फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी.