scorecardresearch
 

Baking Powder Uses: सिर्फ केक बनाने के लिए नहीं है बेकिंग पाउडर! घर के इन कामों में भी है नंबर-1; जानें इस्तेमाल के जबरदस्त तरीके

Baking Powder Uses: ज्यादातर घरों में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल सिर्फ कुकिंग या बेकिंग के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपायर हो चुका बेकिंग पाउडर भी आपके घर के कई मुश्किल कामों को आसान बना सकता है? छत पर जमी जिद्दी काई को साफ करने से लेकर, बर्तनों की चमक वापस लाने और जूतों की बदबू दूर करने तक, आज हम आपको बेकिंग पाउडर को घर में इस्तेमाल करने के 10 नुस्खे बताने वाले हैं.

Advertisement
X
बेकिंग पाउडर धुधले कांच को दोबारा चमकाने में मददगार हो सकता है. (Photo: ITG)
बेकिंग पाउडर धुधले कांच को दोबारा चमकाने में मददगार हो सकता है. (Photo: ITG)

ज्यादातर घरों में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल सिर्फ केक, बिस्किट या पकौड़ों को फूला-फूला बनाने के लिए किया जाता है. आप भी शायद बेकिंग पाउडर को आज तक कुकिंग में ही इस्तेमाल करते आए होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई का यही छोटा-सा इंग्रीडिएंट घर की कई परेशानियों को भी आसान बना सकता है? अगर नहीं, तो गारंटी देते हैं कि आप ऐसा बहुत कुछ है जिससे अनजान हैं. 

अगर आपके किचन में रखा बेकिंग पाउडर एक्सपायर भी हो गया है, तब भी उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. ये सफाई, बदबू दूर करने से लेकर कुछ घरेलू कामों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके कई ऐसे इस्तेमाल हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आइए जानते हैं बेकिंग पाउडर के 10 ऐसे स्मार्ट इस्तेमाल, जिनका बेकिंग से कोई लेना-देना नहीं है.

1. छत पर जमी काई हटाने में मददगार: अगर आपके घर की छत पर काई जम गई है, तो उसे हाटने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. काई पर बेकिंग पाउडर छिड़क सकते हैं. कुछ दिनों बाद काई सूखने लगती है और उसे ब्रश से आसानी से हटाया जा सकता है. अगर काई छत के बड़े हिस्से पर जमी हो, तो बेकिंग पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे भी किया जा सकता है.

2. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की हल्की सफाई: स्टेनलेस स्टील के बर्तन, सिंक या किचन के कुछ हिस्सों पर अगर चिकनाई या दाग हों तो बेकिंग पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इससे धीरे-धीरे रगड़ने पर सफाई आसान हो सकती है और सतह पर ज्यादा खरोंच भी नहीं पड़ती.

3. पत्थर के किचन काउंटर के जिद्दी दाग हटाने में मदद: ग्रेनाइट या दूसरे स्टोन काउंटरटॉप पर जिद्दी दाग लग ही जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर का हल्का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. ये हल्के स्क्रब की तरह काम करता है और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दाग साफ करने में मदद कर सकता है.

4. घर पर बनाएं झाग वाला रिलैक्सिंग बाथ: अगर आपको बाथ बम जैसा एक्सपीरियंस चाहिए और वो घर में नहीं है, तो नहाने के पानी में थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर और अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं. इससे हल्का झाग बनता है और नहाने का एक्सपीरियंस अच्छा महसूस होता है.  

Advertisement

5. एल्यूमिनियम के बर्तन और कॉस्ट्यूम जूलरी साफ करें: बेकिंग पाउडर का हल्का पेस्ट एल्यूमिनियम के बर्तनों या फैशन जूलरी की हल्की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ये तेज केमिकल्स की तुलना में कम कठोर होता है.

6. धुंधले कांच के फूलदान को चमकाएं: अगर फूलदान के अंदर सफेद परत या धुंधलापन आ गया है, तो उसमें गर्म पानी और एक बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल दें. कुछ देर बाद उसे अच्छी तरह धो लें. इससे अंदर जमी गंदगी ढीली पड़ सकती है.

7. लकड़ी के कुछ घरेलू सामान की सफाई: कुछ लोग बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल लकड़ी के ऐसे सामान की सफाई के लिए भी करते हैं जिन पर मोम या चिपचिपे पदार्थ की परत जम गई हो. इसे गुनगुने पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है. लकड़ी के फर्नीचर पर बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट कर लें.  

8. कुछ कीड़ों को दूर रखने में करता है मदद: कुछ लोग दरवाजों या बगीचे के किनारों पर हल्का-सा बेकिंग पाउडर छिड़कते हैं ताकि कुछ छोटे कीड़े-मकोड़े वहां कम आएं.  

9. जूतों और स्टोर रूम की बदबू कम करें: बरसात या सर्दियों में जूते, ग्लव्स या स्टोर रूम से बदबू आने लगे तो वहां थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर छिड़ककर कुछ समय के लिए छोड़ सकते हैं. बाद में वैक्यूम क्लीनर या झाड़ू से साफ कर लें. ये नमी और बदबू कम करने में मदद कर सकता है.

Advertisement

10. एक्सपायर बेकिंग पाउडर को फेंकने की बजाय करें इस्तेमाल: अगर बेकिंग पाउडर एक्सपायर हो गया है और बेकिंग के लिए सही नहीं रहा, तो उसे सीधे कूड़ेदान में फेंकने की बजाय ऊपर बताए गए घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे चीज की बर्बादी भी कम होगी और घर के छोटे-मोटे काम भी आसान हो जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement