scorecardresearch
 

How to make Masala chaas at home: तड़का छाछ बनाते हुए मिलाएं ये चीजें, घर पर मिलेगा बाजार वाला स्वाद, सादी दाल-रोटी भी लगेगी टेस्टी

How to make Masala chaas at home: गर्मियों में छाछ पीना कई लोगों को पसंद होता है लेकिन अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि उनकी छाछ में बाजार जैसा टेस्ट नहीं आता. ऐसे में यहां हम आपको बिलकुल बाजार वाली छाछ बनाने की ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
घर पर बाजार वाली तड़का छाछ कैसे बनाएं (Photo: ITG)
घर पर बाजार वाली तड़का छाछ कैसे बनाएं (Photo: ITG)

How to make Masala chaas at home: गर्मियों में लंच और डिनर के साथ दही, छाछ और लस्सी का सेवन लगभग पूरे भारत में किया जाता है. छाछ न केवल गर्मी से राहत दिलाती है बल्कि खाने का स्वाद भी बढ़ाती है. लेकिन अक्सर लोगों को यह शिकायत होती है कि वो बाजार जैसी मसाला छाछ घर पर नहीं बना पाते हैं.

ऐसे में अप आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको रेस्टोरेंट और ढाबों पर मिलने वाली सोंधी और खुशबूदार छाछ घर पर ही तैयार करने की ट्रिक्स बता रहे हैं. 

तड़का छाछ बनाने के लिए तैयार कर लें ये चीजें
2 कप ताजा गाढ़ा दही, 1 कप बर्फ जैसा ठंडा पानी.

स्वादानुसार काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर,

बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ

अदरक और हरा धनिया.

1 छोटा चम्मच घी, राई, करी पत्ता, एक चुटकी हींग और 1 सूखी लाल मिर्च.

बनाने का तरीका
एक बड़े बर्तन में ताजा दही लें और उसे मथानी से अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर इसे पतला करें.

तैयार छाछ में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, अदरक और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दें.

Advertisement

इस गरमा-गरम तड़के को तुरंत छाछ के बर्तन में पलट दें और 1 मिनट के लिए ढक्कन ढक दें ताकि तड़के की महक छाछ में बस जाए. इसके अलावा अगर आप छाछ में बिलकुल ढाबे वाला सोंधापन पसंद है तो फिर आपको एक ट्रिक जरूर आजमानी चाहिए. इसके लिए आप एक जलता हुआ कोयला छोटी कटोरी में रखकर छाछ के बीचों-बीच रखें. ऊपर से थोड़ा घी डालें और धुआं उठते ही ढक्कन बंद कर दें. 2 मिनट बाद कोयला हटा दें. इस ट्रिक से आप अपनी परफेक्ट मसाला छाछ तुरंत तैयार कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement