Stir Fry Cucumber Recipe: सादी दाल खाने का नहीं है मन? लंच में बनाएं खीरे की सब्जी, शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी
खीरा या ककड़ी आपने सलाद में तो खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसकी मजेदार सब्जी भी बना सकते हैं. शेफ कुणाल ने खीरा फ्राई की झटपट बनने वाली रेसिपी बताई है, जो खाने में भी लाजवाब लगती है.
Stir Fry Cucumber Recipe: गर्मियों में दोपहर के खाने में दाल-सब्जी खाकर भी मन उब जाता है और समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्का भी हो. अगर आप रोज-रोज की दाल-सब्जी से कुछ अलग और लाइट बनाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की यह खीरा रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है.
आमतौर पर खीरा या खीरा का इस्तेमाल लोग सिर्फ सलाद में करते हैं, लेकिन इस आसान रेसिपी में इसे मसालों और सॉस के साथ हल्का सा स्टिर फ्राई किया जाता है, जिससे इसका टेस्टा बिल्कुल नया और लाजवाब बन जाता है. यह डिश 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाती है और इसे आप रोटी, फ्राइड राइस या स्टीम्ड राइस के साथ लंच में सर्व कर सकते हैं.
शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टिर फ्राई खीरा रेसिपी शेयर की है, जो बेहद आसान है. इसे आप आसानी से दोपहर में जब कुछ बढ़िया खाने का मन हो तो झटपट बना सकते हैं. यह हेल्दी भी होती है, क्योंकि इसमें खीरे के साथ-साथ और भी सब्जियों का इस्तेमाल होता है, जो हमारे शरीर के लिए अच्छी होती हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.