scorecardresearch
 

Homemade Dal Scrubs: चेहरे से दाग-धब्बे और टैनिंग होगी दूर, घर पर बनाकर लगाएं ये देसी स्क्रब, हफ्ते भर में मिलेगी ग्लोइंग स्किन!

बढ़ते प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण स्किन बेजान हो रही है, ऐसे में रसोई में मौजूद दालों से बना घरेलू स्क्रब आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है. यह डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है और स्किन को मुलायम बनाता है.

Advertisement
X
मसूर की दाल से डेड स्किन साफ होती है. (PHOTO:ITG)
मसूर की दाल से डेड स्किन साफ होती है. (PHOTO:ITG)

Homemade Dal Scrubs: धूल-मिट्टी के साथ-साथ केमिकल वाले प्रोडक्ट्स स्किन को जल्दी खराब कर रहे हैं, जबकि आज के दौर में हर कोई साफ, मुलायम और ग्लोइंग स्किन चाहता है. कई बार रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले फेसवॉश और साबुन त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं. इसी वजह से आजकल लोग देसी चीजों की तरफ वापस लौट रहे हैं और घर की बनी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

ऐसे में अगर आप एकदम नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो दालों से बना घरेलू स्क्रब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ डेड स्किन हटाता है बल्कि चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग भी बनाता है.

क्यों फायदेमंद है दालों का स्क्रब?

दालों में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व और हल्के ग्रैन्यूल्स स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे  स्किन हटती है, पोर्स साफ होते हैं. इसके साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है और फेस पर नेचुरल ग्लो भी आता है.

कैसे बनाएं दालों का स्क्रब?

इस स्क्रब को बनाना बहुत आसान है, क्योंकि इसके लिए आपको बाजार कुछ खरीदकर नहीं लाना है. बस इसके लिए आपको रसोई में मौजूद चीजें ही लेनी होती है. 

इंग्रेडिएंट्स

  • 2 चम्मच लाल मसूर दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 1-2 चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल

होममेड स्क्रब बनाने का तरीका

Advertisement
  • दालों को रातभर पानी में भिगो दें.
  • सुबह इन्हें पीसकर हल्का दरदरा पेस्ट बना लें.
  • इसमें दूध या गुलाब जल मिलाएं.

कैसे करें इस्तेमाल ?

  1. चेहरे को हल्का गीला करें
  2. स्क्रब से हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें
  3. 5 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा छोड़ दें
  4. उसके बाद साफ पानी से अपना फेस धो लें

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस स्क्रब को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है.

किन बातों का रखें ध्यान?

चेहरे पर बहुत जोर से स्क्रब न करें, अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.

स्क्रब लगाने से क्या फायदा होगा

  • चेहरे की डलनेस कम होगी
  • स्किन साफ और फ्रेश दिखेगी
  • नेचुरल ग्लो बढ़ेगा

अगर आप बिना केमिकल के अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ये देसी दाल स्क्रब जरूर ट्राई करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement