scorecardresearch
 

How to make rose face cream: बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर; चेहरे पर रोजाना लगाएं गुलाब से बनी ये क्रीम, मिलेगी हीरे जैसी चमक!

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे का ग्लो कम होने लगता है और स्किन लटकना शुरू हो जाती है. झुर्रियां आने लगती हैं तो अभी से स्किनकेयर करना शुरू कर दीजिए. स्किन पर घर पर बनाकर गुलाब के फूलों वाली एंटी-एंजिंग क्रीम लगा रोजाना लगाना शुरू कर दीजिए, यह आपके चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करती है.

Advertisement
X
रोज स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. (PHOTO:ITG)
रोज स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. (PHOTO:ITG)

How to Make Rose Face Cream: 30 की उम्र के बाद ही स्किन में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं और सही देखभाल न मिलने की वजह से स्किन की चमक भी धीरे-धीरे खोने लगती है. अगर आप अपनी स्किन के ग्लो कम नहीं होने देना चाहते हैं तो स्किन की अभी से केयर करना शुरू कर दें, वरना बढ़ती उम्र के निशान आपके फेस पर जल्दी दिखने लगेंगे.

अगर आप बुढ़ापे को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो बाजार के केमिकल प्रोडक्ट नहीं बल्कि गुलाब के फूल से बनी घरेलू क्रीम आपके बहुत काम आ सकती है. अच्छी बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं.

गुलाब सिर्फ प्यार का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. खासकर बढ़ती उम्र के साथ जब चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन दिखने लगता है, तब गुलाब से बनी एंटी-एजिंग क्रीम आपकी स्किन को फिर से जवां और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है.

क्यों फायदेमंद है गुलाब?

नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर गुलाब हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं. ये त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कोलेजन बूस्ट करने में मदद करता है. इससे स्किन में कसाव आता है और एजिंग के लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.

Advertisement

घर पर कैसे बनाएं रोज क्रीम?

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसे आप कुछ आसान स्टेप्स में तैयार कर सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप ताजे गुलाब की पंखुड़ियां
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच बादाम तेल
  • 1/2 चम्मच ग्लिसरीन

क्रीम बनाने का तरीका

सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इस पेस्ट को किसी सूती कपड़े या छलनी में डालकर छानकर इसका जूस अलग निकाल लें. इसके बाद एक बाउल में एलोवेरा जेल, नारियल तेल और बादाम तेल डालें. इसमें गुलाब का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आखिर में आपको बस इसमें इसमें ग्लिसरीन मिलानी है, इस तरह आपकी होममेड एंटी-एजिंग क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी. 

क्रीम का कैसे करें इस्तेमाल

रोजाना रात को सोने से पहले चेहरा साफ करके इस क्रीम को हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं.सुबह उठकर अपना चेहरे साफ पानी से धो लें. इस क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करने से महज कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा. क्रीम को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें और 7 से 10 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें.

  • त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है
  • झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद
  • स्किन को नेचुरल ग्लो देता है
  • स्किन को सॉफ्ट और टाइट बनाता है
  • डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है

Disclaimer: हालांकि यह क्रीम पूरी तरह नेचुरल है, फिर भी इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement