scorecardresearch
 

Korean Glass Skin At Home: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए रात में सोने से पहले करें ये छोटा सा काम, चमक उठेगा चेहरा!

Korean Glass Skin At Home: क्या आप भी कोरियन जैसी कांच जैसी चमकती स्किन पाना चाहती हैं? तो इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नेचुरल चीजों से बना एक आसान नाइट केयर रूटीन आपकी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बना देगा.

Advertisement
X
खीरा, गुलाब जल और चंदन का ये पेस्ट आपकी स्किन को जादुई निखार देगा. (Photo: ITG)
खीरा, गुलाब जल और चंदन का ये पेस्ट आपकी स्किन को जादुई निखार देगा. (Photo: ITG)

Korean Glass Skin At Home:  इन दिनों सोशल मीडिया पर न सिर्फ कोरियन सीरीज और फिल्में छाई हुई हैं, बल्कि कोरियंस के ब्यूटी सीक्रेट्स भी खूब चर्चा में हैं. आजकल हर लड़की यही चाहती है कि उसकी भी स्किन किसी कोरियन लड़की की तरह साफ और शीशे जैसी चमकदार दिखे. इसी चाहत में वो अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल ट्रीटमेंट्स पर खूब पैसा खर्च कर देती हैं, लेकिन रिजल्ट हमेशा अच्छे मिले ये मुमकिन नहीं है.  

अगर आप भी इन्हीं लड़कियों में से एक हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना ज्यादा खर्च और केमिकल्स के अपनी स्किन को शीशे जैसी चमका सकते हैं. जी हां, आप देसी चीजों की मदद से कोरियन ग्लास स्किन पर सकते हैं. इसमें एक आसान सा नाइट केयर रूटीन आपकी काफी मदद कर सकता है. ये तरीका न सिर्फ अपनाने में बहुत आसान है, बल्कि आपकी स्किन के लिए सुरक्षित और असरदार भी है. आइए जानते हैं, रात को सोने से पहले किया गया एक छोटा सा स्टेप कैसे आपकी स्किन को धीरे-धीरे बेदाग, हेल्दी और चमकदार बना सकता है.

क्या है वो जादुई नुस्खा?
अगर आप कोरियन लड़कियों जैसी ग्लास स्किन पाना चाहते हैं तो आपको बस रसोई और घर में मौजूद इन तीन चीजों की जरूरत है.

  • खीरे का जूस: 1 चम्मच
  • गुलाब जल: 1 चम्मच
  • चंदन का पेस्ट: आधा चम्मच 

पैक बनाने और लगाने का तरीका
1. इस पैक को बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में इन तीनों चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
2. इसके बाद रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए.
3. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
4. इसके 10 मिनट बाद एक गीले साफ कपड़े से चेहरा पोंछ लें या सादे पानी से धो लें.
5. जब चेहरा अच्छे से सूख जाए तो उसके बाद बादाम के तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें. ये आपकी स्किन को रातभर हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखेगा.

Advertisement

ये चीजें स्किन पर कैसे जादू करती हैं?
खीरा स्किन के लिए नेचुरल कूलर की तरह काम करता है, जिससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती है. गुलाब जल की बात करें तो ये आपके स्किन के सेल्स को रिपेयर करता है और नेचुरल टोनर का काम करता है. वहीं चंदन चेहरे की डीप क्लीनिंग करता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. वहीं बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो चेहरे को अंदर से पोषण देकर 'ग्लो' लाता है.

बेहतर रिजल्ट के लिए खास टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि ये नुस्खा जल्दी असर करें, तो इन 3 बातों का ध्यान रखें.

  • दिनभर में भरपूर पानी पीएं, क्योंकि हाइड्रेटेड शरीर ही ग्लोइंग स्किन दे सकता है.
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें.
  • इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर आजमाएं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement