scorecardresearch
 

How to get clear skin: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? बिना पार्लर जाए मिलेगा खोया हुआ निखार

क्या आपका चेहरा भी धूप की वजह से डल, बेजान और टैन नजर आ रहा है. अगर हां तो यहां हम आपको एक बेहतरीन फेस पैक की जानकारी दे रहे हैं. यह पैक घर में मौजूद चीजों से तैयार हो जाएगा और आपकी त्वचा की कई दिक्कतों को भी दूर कर सकता है.

Advertisement
X
स्किन को अंदर से साफ करेंगी ये चीजें (Photo: Adobe)
स्किन को अंदर से साफ करेंगी ये चीजें (Photo: Adobe)

गर्मियों के मौसम में सूरज की तेज किरणें और प्रदूषण हमारी त्वचा की रंगत को फीका कर देते हैं जिससे चेहरा बेजान और काला दिखने लगता है. ऐसे में लोग बाजार के महंगे प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की मदद लेने लगते हैं जबकि रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजें आपकी त्वचा की खोई हुई रौनक वापस ला सकता है. यहां हम आपको चंदन पाउडर, हल्दी, कॉफी और दूध से स्किन को साफ करने और सुंदर बनाने का तरीका बता रहे हैं जो ना केवल आपकी स्किन की टैनिंग को दूर करेगा बल्कि आपको स्किन को ग्लो भी देगा.

चंदन त्वचा को शीतलता देकर सनबर्न से राहत दिलाता है. वहीं, कॉफी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करती है. जबकि हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण और दूध का लैक्टिक एसिड मिलकर चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और उसे रेशमी कोमल बनाते हैं. इसलिए आप इन सभी चीजों का फेसपैक गर्मियों में अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.

बनाने का तरीका 
चंदन पाउडर: 1 बड़ा चम्मच 

कॉफी पाउडर: 1 छोटा चम्मच 

कस्तूरी हल्दी: चुटकी भर

कच्चा दूध: 1-2 बड़े चम्मच 

बनाने का तरीका

एक साफ कांच की कटोरी में चंदन पाउडर और कॉफी पाउडर को आपस में मिला लें.

अब इसमें हल्दी पाउडर डालें.

धीरे-धीरे कच्चा दूध मिलाते हुए इसे तब तक फेंटें जब तक कि एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. ध्यान रहे कि मिश्रण में गुठलियां न रहें.

Advertisement

लगाने का तरीका 
सबसे पहले अपने चेहरे को साबुन से अच्छी तरह साफ कर लें ताकि सारी गंदगी निकल जाए. 

अब तैयार फेस पैक को ब्रश या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर एक समान परत में लगाएं.

इसे करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें.

जब पैक पूरी तरह सूख जाए तो हाथों को हल्का गीला करें और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें.

अंत में चेहरे को थपथपाकर सुखाएं और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं. बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement