How To Dye Hairs Without Color: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम परेशानी बन गई है. 20 साल के बच्चे हों या पिर 30 साल के जवान सभी के बाल सफेद हो जाते हैं, जो उनके कॉन्फिडेंस को कम करने का काम करता है. ऐसे में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग तुरंत पार्लर जाते हैं और केमिकल वाले हेयर डाई से बाल रंगवा लेते हैं. ऐसा करने से उन्हें सफेद बालों से तुरंत छुटकारा तो मिल जाता है, लेकिन बार-बार केमिकल वाली डाई लगाने से बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं, जिनकी मदद से उनका बाल जड़ से काले भी हो जाएं और उनकी क्वालिटी भी खराब न हो.
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो बिना नुकसान के बालों को रंगना चाहते हैं, तो चुकंदर से बनी ये नेचुरल हेयर डाई आपके बहुत काम आ सकती है. ये बालों को हल्का बरगंडी टच देने के साथ-साथ उन्हें चमकदार और मुलायम भी बनाती है.
बालों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर?
चुकंदर में नेचुरल रंग होता है जो बालों को खूबसूरत रंग देने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल नहीं होता.
घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर हेयर डाई
चुकंदर से नेचुरल हेयर डाई को बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको चाहिए:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसका रस निकाल लें. अब इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपकी नेचुरल हेयर डाई तैयार है.
बालों में लगाने का सही तरीका
इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें. अब ब्रश या हाथों की मदद से इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं. करीब 1 से 2 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी या माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.
चुकंदर का ये मिश्रण बालों को हल्का रेडिश या बरगंडी टोन देता है. अगर आप गहरा रंग चाहते हैं, तो इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. धीरे-धीरे बालों में नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस भी नजर आने लगेगी.
इन बातों का रखें ध्यान