यकीन मानिए, घर की सफाई करने के लिए अगर कोई सबसे उबाऊ कोना होता है, तो वो बाथरूम का टॉयलेट है. एक तो लोग टॉयलेट सीट को साफ करते हुए वैसे ही बहुत परेशानी होती. इसके साथ ही कुछ टॉयलेट क्लीनर्स भी ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत तेज गंध होती है. इनकी महक से सिर चकराने लगता है. इनका इस्तेमाल करने के बाद और फिर घंटों तक ब्रश रगड़ने के बाद भी टॉयलेट सीट का जिद्दी पीलापन और दाग जाने का नाम ही नहीं लेते है. अगर हां, तो अब आपको इन बदबूदान केमिकल्स और मेहनत, दोनों से छुट्टी मिलने वाली है.
वो कैसे? तो वो ऐसे कि आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा 'देसी जादुई जुगाड़' वायरल हो रहा है, जिसने सफाई के पुराने और थकाऊ तरीकों को पीछे छोड़ दिया है. इस नुस्खे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको इसके लिए बाजार भागने या अपनी जेब ढीली करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस आपके किचन और बाथरूम में रखी दो बहुत ही सिंपल चीजों को मिलकर एक ऐसा 'पावरफुल सॉल्यूशन' तैयार किया जाता है, जो टॉयलेट सीट के जिद्दी से जिद्दी दागों को सेकंडों में हटा देता है. ये तरीका आपके टॉयलेट को बिना किसी मेहनत के किसी फाइव-स्टार होटल के बाथरूम जैसा चमका सकता है. चलिए जानते हैं वो तरीका क्या है.
सफाई के दो 'सुपरहीरो'
टॉयलेट सीट के जिद्दी दागों और पीलेपन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का कॉम्बिनेशन कमाल का काम करता है. बेकिंग सोडा बदबू को सोख लेता है, जबकि टूथपेस्ट में मौजूद सिलिका और सफाई करने वाले कम्पाउंड जिद्दी दागों को धीरे-धीरे ढीला कर देते हैं.
कैसे करें सफाई?
बेकिंग सोडा छिड़कें: सबसे पहले टॉयलेट सीट के आसपास अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे थोड़ा गीला करने के लिए आप हल्के पानी का स्प्रे भी कर सकते हैं ताकि ये सतह पर चिपक जाए.
टूथपेस्ट लगाएं: जहां ज्यादा पीले दाग या खारे पानी के निशान हैं, वहां टूथपेस्ट को थोड़ी मात्रा लगा दें. ध्यान रखें इसके लिए सफेद वाला साधारण टूथपेस्ट इसके लिए सबसे अच्छा रहता है.
थोड़ा इंतजार करें: इस मिश्रण को कम से कम 30 से 60 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इस दौरान इसके केमिकल्स गंदगी की पकड़ को ढीला कर देंगे.
बस एक बार पोंछें: समय पूरा होने के बाद सीट को एक गीले कपड़े से बस एक-दो बार पोंछ लें. आप देखेंगे कि गंदगी अपने आप हट रही है. अंदर की सफाई के लिए बस एक बार फ्लश कर दें.
क्यों ये तरीका है खास?
1. टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा के इस मिश्रण को इस्तेमाल करने से आपको बहुत फायदा होने वाला है. दरअसल, महंगे क्लीनर्स की तुलना में ये बहुत सस्ता है.
2. टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा में किसी तरह कि हार्श गंध नहीं होती है. हार्श केमिकल या ब्लीच की चुभने वाली गंध के बजाय, आपका बाथरूम मिंट की तरह महकेगा.
3. केमिकल क्लीनर्स कई बार टॉयलेट सीट की चमक छीन लेते हैं, लेकिन टूथपेस्ट बहुत सॉफ्ट होता है और सीट को खरोंच नहीं लगने देता.